आरबीआई ने एलआईसी को कोटक महिंद्रा बैंक में हिस्सेदारी 9.99% तक बढ़ाने की अनुमति दी
आरबीआई ने लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एलआईसी) को कोटक महिंद्रा बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99% तक करने की अनुमति दे दी है। कोटक महिंद्रा ने बताया कि अगले एक साल तक के लिए यह मंज़ूरी दी गई है। रिफिनिटिव डेटा के अनुसार 30 सितंबर तक बैंक में 4.96% की हिस्सेदारी के साथ एलआईसी पांचवीं सबसे बड़ी शेयरधारक थी।