आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने शुक्रवार को रेपो रेट को 4% के निम्नतम स्तर पर और रिवर्स रेपो रेट को 3.35% पर बरकरार रखने का फैसला किया। अगस्त 2021 में हुई एमपीसी की पिछली बैठक में भी नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। आरबीआई ने लगातार 8वीं बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है।