आरोपियों ने बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की ड्रिंक में केमिकल मिलाने की बात स्वीकारी
गोवा पुलिस ने बताया है कि टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर ने स्वीकार किया है कि उन्होंने जानबूझकर पेय पदार्थ में केमिकल मिलाकर उसे सोनाली को पिलाया था। बकौल पुलिस, सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दोनों आरोपी एक क्लब में सोनाली के साथ पार्टी कर रहे थे।