आर्टिस्ट और सिनेमा को देखने के 'टिपिकल' तरीके से ऊपर उठें: नॉर्थ-साउथ की बहस पर ऐश्वर्या

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' के प्रमोशन में हिंदी व दक्षिण की फिल्मों पर चल रही बहस के सवाल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "वर्तमान समय शानदार है जहां...हमें कलाकारों और सिनेमा को देखने के 'टिपिकल' तरीके से...ऊपर उठना होगा।" बकौल ऐश्वर्या, लोगों को देश के अलग-अलग हिस्सों की फिल्में पसंद आ रही हैं।