inshorts

आर्थिक तंगी के दौरान फ्लैट बेचना पड़ा था, गोविंदा मामा हमें खर्चा देते थे: कृष्णा व आरती

ऐक्टर-कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक व उनकी बहन आरती सिंह ने 'बॉलीवुड बबल' को बताया है कि आर्थिक तंगी के दौरान उनके मामा-अभिनेता गोविंदा दोनों का खर्चा उठाते थे। आरती ने बताया, "मां का निधन हो गया था...हमें जुहू का फ्लैट बेचना पड़ा।" बकौल कृष्णा, "मैं कॉलेज में पढ़ता था व यह (आरती) स्कूल में थी...वह (गोविंदा) दोनों को पैसे देते थे।"