आर्यन की ज़मानत याचिका खारिज किए जाने के बाद शाहरुख के घर गए थे करण जौहर: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई ड्रग्स केस में आर्यन की ज़मानत याचिका खारिज किए जाने के कुछ समय बाद बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर शाहरुख खान के घर गए थे। वीडियोज़ में कथित तौर पर दिख रहा है कि जौहर की कार शाहरुख के बांद्रा आवास में जा रही है। आर्यन को गुरुवार को 14-दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।