आर्यन के साथ जो हुआ, उसकी भरपाई कौन करेगा: कोर्ट के बयान के बाद संजय गुप्ता

आर्यन खान की ज़मानत का विस्तृत आदेश जारी होने के बाद फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने ट्वीट किया है, "तो बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि आर्यन...निर्दोष हैं। उनके साथ, उनके परिवार के साथ जो हुआ, उसकी भरपाई कौन करेगा।" दरअसल, कोर्ट के आदेश में लिखा है कि आर्यन और सह-आरोपियों के बीच साज़िश के कोई सबूत नहीं मिले हैं।