मुंबई क्रूज़ ड्रग्स मामले में आर्यन खान की पैरवी कर रहे वकील ने गुरुवार को अदालत में बताया कि उन्हें 'ग्लैमर बढ़ाने' के लिए क्रूज़ शिप पर 'वीवीआईपी गेस्ट' के तौर पर बुलाया गया था। बकौल वकील, आयोजकों से उनका कोई संबंध नहीं है। गौरतलब है, आर्यन व 7 अन्य आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।