आर्यन खान और अरबाज़ मर्चेंट से कथित लिंक वाला ड्रग पेडलर मुंबई में हिरासत में लिया गया

एनसीबी ने शनिवार को बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात को सांता क्रूज़ (मुंबई) में रेड के दौरान एक ड्रग पेडलर को हिरासत में लिया है। बतौर एनसीबी, हिरासत में लिए गए ड्रग पेडलर के आर्यन खान और अरबाज़ मर्चेंट से कथित लिंक हैं। गौरतलब है, मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में आर्यन खान समेत 8 लोग न्यायिक हिरासत में हैं।