रिपोर्ट्स के अनुसार, लाइफ कोच अरफीन खान अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन की काउंसलिंग करेंगे जिन्हें अक्टूबर में ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था। अरफीन के इंस्टाग्राम बायो में उन्हें 'बॉलीवुड के नंबर वन कोच, टेड स्पीकर और ट्रांसफॉर्मेशन एक्सपर्ट' बताया गया है। बकौल रिपोर्ट, सुज़ेन से तलाक के दौरान अभिनेता ऋतिक रोशन ने उनसे संपर्क किया था।