आर्यन खान की ज़मानत याचिका खारिज होना हमारे लिए एक बड़ी जीत: एनसीबी अधिकारी

एनसीबी के एक अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया है कि ड्रग्स केस में आर्यन खान की ज़मानत याचिका खारिज होना एजेंसी के लिए एक बड़ी जीत है। उन्होंने कहा, "खासकर तब, जब कुछ तत्व हमारी बदनामी कर रहे हैं और डिपार्टमेंट पर एक निर्दोष को गिरफ्तार करने का आरोप लगा रहे हैं...हमने अपनी बात साबित कर दी है।"