नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन के ड्रग्स केस से जुड़े अपने एक अफसर विश्व विजय सिंह को बर्खास्त किया है। वह उस टीम का हिस्सा थे जिसने 2021 में मुंबई में क्रूज़ पर आयोजित पार्टी में छापेमारी कर आर्यन व अन्य लोगों को पकड़ा था। हालांकि विजय दूसरे केस में बर्खास्त किए गए हैं।