आर्यन खान के साथ जो कुछ भी हो रहा है वह अनुचित है: सुशांत सिंह के परिवार के वकील
दिवंगत ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में ऐक्टर की पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने कहा है कि क्रूज़ ड्रग्स केस में आर्यन खान के साथ जो कुछ भी हो रहा है वह 'अनुचित' है। उन्होंने कहा, "आर्यन के पास न तो कोई ड्रग्स मिला...और न वह ड्रग्स आपूर्तिकर्ता है...उसे (इसका) उपभोक्ता कहना भी...विवादास्पद है।"