आर्यन खान के साथ सेल्फी में दिखे एनसीबी के गवाह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में गवाह और खुद को प्राइवेट डिटेक्टिव बताने वाले किरण गोसावी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। एनसीबी द्वारा शाहरुख खान के बेटे आर्यन को हिरासत में लेने के बाद गोसावी आर्यन संग एक सेल्फी में दिखा था। राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने कहा था कि गोसावी बीजेपी से संबंधित है।