आर्यन खान क्रूज़ केस में एसआईटी ने चार्जशीट के लिए कोर्ट से मांगा 90 दिन का अतिरिक्त समय
अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के क्रूज़ ड्रग्स मामले में एनसीबी की एसआईटी ने मुंबई सेशन कोर्ट से चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 दिनों का अतिरिक्त समय मांगा है। इससे पहले एसआईटी को 2-अप्रैल तक इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करनी थी। गौरतलब है, एनसीबी ने पिछले साल 3-अक्टूबर को आर्यन को गिरफ्तार किया था।