नवाब मलिक ने कहा- आर्यन ड्रग केस के जांचकर्ता ने एक केस में अपने दोस्त को बनाया गवाह
एनसीबी पर अपने दामाद समीर खान को ड्रग्स केस में फंसाने का आरोप लगाने वाले महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के मुताबिक, एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने एक मामले में अपने दोस्त फ्लेचर पटेल को गवाह बनाया है। उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने 3 पंचनामे दिखाए हैं जिनमें...पटेल एक पंच हैं।" वानखेड़े आर्यन खान ड्रग्स केस के जांचकर्ता हैं।