नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने श्रेयस नायर नामक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसके आर्यन खान से संबंध होने का आरोप है। बतौर रिपोर्ट्स, मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए आर्यन और अरबाज़ मर्चेंट के फोन पर हुई चैट में नायर का नाम सामने आया। नायर ने कथित तौर पर आर्यन और अरबाज़ को ड्रग्स की आपूर्ति की थी।