inshorts

आर्यन गलत समय पर गलत जगह था: ड्रग्स केस में उनकी गिरफ्तारी के बाद सुज़ैन खान

सुज़ैन खान ने ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर कहा है 'दुर्भाग्य' से वह गलत समय पर गलत जगह थे। वह शोभा डे के इंस्टाग्राम पोस्ट पर जवाब दे रही थीं जिसमें उन्होंने लिखा था, "आर्यन की गिरफ्तारी के बाद अभिभावकों को सचेत हो जाना चाहिए।" बकौल सुज़ैन, "इसे उदाहरण बनाकर लोग...बॉलीवुड को बुरा-भला कह रहे हैं।"