आर्यन ने ज़मानत याचिका खारिज होने के बाद बॉम्बे एचसी में की अपील, मंगलवार को होगी सुनवाई

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने मुंबई ड्रग्स केस में विशेष एनडीपीएस कोर्ट में ज़मानत याचिका खारिज होने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की है। आर्यन के वकील ने बताया कि उनकी ज़मानत याचिका पर हाईकोर्ट 26 अक्टूबर (मंगलवार) को सुनवाई करेगा। शाहरुख गुरुवार को आर्यन से मिलने मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे थे।