आर्यन व अन्य आरोपियों के डिलीटेड मेसेज और बैंक डिटेल्स चेक कर रही है एनसीबी: रिपोर्ट्स

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुंबई क्रूज़ ड्रग्स मामले में एनसीबी के अधिकारी ड्रग्स की थोक खरीदारी की पुष्टि के लिए अब आर्यन खान और अन्य आरोपियों के बैंक डिटेल्स की जानकारी देख रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि जांच टीम आरोपियों के मोबाइल फोन्स, लैपटॉप्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स से डिलीटेड मेसेज और वॉट्सऐप चैट निकाल रही है।