आर्यन से जुड़े ड्रग रैकेट का पता लगाने के लिए हमें और समय की ज़रूरत: एनसीबी

बॉम्बे हाईकोर्ट में आर्यन खान की ज़मानत याचिका का विरोध करते हुए एनसीबी ने कहा है कि आर्यन सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के साथ-साथ उन गवाहों को भी प्रभावित कर सकते हैं जिन्हें वह व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं। बकौल एनसीबी, अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट के साथ आर्यन का संबंध पता लगाने के लिए उन्हें पर्याप्त समय की ज़रूरत है।