अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कहा है कि क्राइम थ्रिलर शो 'आर्या' ने उनकी ज़िंदगी कई मायने में बदल दी। उन्होंने कहा, "आर्या से पहले...मैं इस तरह की अभिनेत्री थी...जिसे व्यक्तिगत तौर पर भी...काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।" बकौल सुष्मिता, "मुझे लगा जैसे...मेरी मेहनत के लिए ब्रह्मांड को मुझे पुरस्कृत करना था...और मैं 'आर्या' को वह इनाम कह सकती हूं।"