आलोक नाथ को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी (हरियाणा) से जुड़े धोखाधड़ी मामले में ऐक्टर आलोक नाथ की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। मामले में आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और श्रेयस की गिरफ्तारी पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है। कंपनी ने आलोक नाथ और श्रेयस को ब्रैंड एम्बेसडर बनाया था।

Load More