inshorts

UP में IPS आलोक सिंह का VRS मंज़ूर, 3 दिन पहले बनाए गए हैं लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष

यूपी में 1995 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी आलोक सिंह को 3 दिन पहले यूपी लोकसेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने IPS से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) मांगी थी जिसे यूपी सरकार ने रविवार को मंज़ूर कर लिया। वह DG पद पर तैनात थे और उनका आयोग अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल जनवरी, 2029 तक रहेगा।