अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक बनाने के लिए कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "आलोचकों का मुंह बंद करने का सबसे अच्छा तरीका उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन करना है...और रोहित ने वही किया।" रोहित ने मैच में 90 गेंदों पर 119 रन बनाए जिनमें 7 छक्के और 12 चौके शामिल हैं।