आलिया भट्ट ने पेरिस फैशन वीक की तस्वीर से ऐश्वर्या राय को किया क्रॉप: फैन्स का दावा
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के फैन्स ने दावा किया है कि ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर पेरिस फैशन वीक की शेयर की गई ग्रुप फोटो से ऐश्वर्या को क्रॉप कर दिया। एक फैन ने लिखा, "क्या आलिया को ईर्ष्या हो रही है? ऐसा ही लग रहा है।" वहीं, आलिया ने ऐश्वर्या को हाल ही में अपनी प्रेरणा बताया था।