डायरेक्टर महेश भट्ट ने अपनी बेटी आलिया भट्ट को लेकर कहा है, "उन्हें मैंने नहीं करण जौहर ने लॉन्च किया था। मुझे पता नहीं था कि आलिया में ऐक्टिंग को लेकर इतनी प्यास है।" उन्होंने कहा, "आलिया ने खुद ऑडिशन दिया और जब उन्हें पसंद किया गया तो मैं चौंक गया...उनमें ऐक्टिंग के गुण कभी देख ही नहीं पाया था।"