आलिया, आपका परिवार में स्वागत है: आलिया-रणबीर की शादी के बाद करीना कपूर

अभिनेत्री आलिया और अभिनेता रणबीर की शादी के बाद करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नव-विवाहित जोड़े की तस्वीर लगाई और लिखा, "आलिया, आपका परिवार में स्वागत है।" रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने लिखा, "आलिया, हम आपसे प्यार करते हैं...आप हमेशा परिवार का हिस्सा थीं।" रणबीर की मां नीतू ने भी इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।