आलिया और रणबीर ने लिए थे 4 फेरे: अभिनेत्री के भाई राहुल भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने कहा है कि आलिया और अभिनेता रणबीर कपूर ने गुरुवार को 7 नहीं बल्कि 4 फेरे लिए थे। उन्होंने इंडिया टुडे से कहा, "उनके एक खास पंडित आए थे...वह कई वर्षों से कपूर परिवार के पंडित हैं।" बकौल राहुल, "उन्होंने (पंडित) हर फेरे का महत्व समझाया...यह वाकई में आकर्षक था।"