फिल्ममेकर करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर वह रोने लगे थे। उन्होंने कहा, "वह (आलिया) मेरे ऑफिस आई थी...उसने मुझे यह बताया...तो मेरी आंखों से आंसू बहने लगे...उसने मुझे गले लगाया।" बकौल करण, "यह ऐसा था जैसे...आपके बच्चे को बच्चा होने वाला हो...यह मेरे लिए भावुक क्षण था।"