आलिया की प्रेग्नेंसी के कारण उन्हें अंदर नहीं ले गया: महाकाल मंदिर में प्रदर्शन पर अयान

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी ने हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन के बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के महाकाल मंदिर (उज्जैन) में दर्शन नहीं कर पाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इस (प्रदर्शन) बारे में सुनकर बुरा लगा...फिर मैंने उनसे कहा कि मुझे अकेला जाने दो। आलिया की स्थिति को देखते हुए उन्हें...अंदर नहीं ले जाना चाहता था।"