अभिनेत्री आलिया भट्ट के ड्राइवर-बॉडीगार्ड सुनील तालेकर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि जब उन्होंने भट्ट परिवार के लिए काम करना शुरू किया था तब आलिया केवल 5 साल की थीं। बकौल सुनील, "चाहे उन्हें स्कूल छोड़ना हो या शूटिंग का पहला दिन...आलिया मेरी ज़िम्मेदारी रही हैं...वह मेरी बेटी जैसी हैं। उन्हें दुल्हन बना देख भावुक हो गया था।"