आलिया ने शादी के बाद हुई पार्टी में करण के साथ 'राधा' गाने पर किया डांस, सामने आया वीडियो
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी के बाद हुई पार्टी में फिल्ममेकर करण जौहर के साथ 2012 की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' के गाने 'राधा' पर डांस किया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। आलिया ने इसी फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा बनाया गया था।