आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की वरमाला का वीडियो हुआ वायरल

अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की शादी में वरमाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में रणबीर को कुछ लोग वरमाला के समय कंधों पर उठाए दिख रहे हैं लेकिन आलिया के वरमाला डालने के समय रणबीर घुटनों पर बैठते दिखे। दोनों ने गुरुवार को करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की थी।