अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर ने गुरुवार को मुंबई में शादी कर ली। आलिया ने शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "दोस्तों और परिवार के बीच...इस घर में...हमारे पसंदीदा स्पॉट (बालकनी) में...जहां हमने अपने रिलेशनशिप के पिछले 5-साल बिताए, वहीं हमने आज शादी कर ली...हमारे जीवन के इस महत्वपूर्ण पल में आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।"