आलिया भट्ट ने शेयर किया अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का पहला लुक

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का पहला लुक शेयर किया जिसमें वह 'केया धवन' नामक लड़की का रोल निभाती नज़र आएंगी। फिल्म में आलिया के साथ हॉलीवुड ऐक्ट्रेस गैल गेडोट और जेमी डोर्नन भी हैं। वीडियो पर उनकी मां सोनी राज़दान ने लिखा, "बहुत खूब...यह बेहद रोमांचक लग रहा है।"