अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी नवजात बेटी की पहली झलक शेयर की है। आलिया ने लिखा, "बेटी का नाम 'राहा' उसकी बुद्धिमान दादी ने चुना है, जिसके कई अर्थ हैं। स्वहीली (पूर्वी अफ्रीका में बोली जाने वाली भाषा) में इसका अर्थ आनंद, बांग्ला में इसका मतलब आराम/ राहत है और अरबी में इसका मतलब शांति है।"