आलिया व रणबीर की कथित शादी से पहले ऋषि और नीतू के रिसेप्शन कार्ड की तस्वीर हुई वायरल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कथित शादी से पहले ऐक्टर के माता-पिता ऋषि और नीतू कपूर के रिसेप्शन कार्ड की तस्वीर वायरल हो गई है। नीतू और दिवंगत ऐक्टर ऋषि का रिसेप्शन उनकी शादी से एक दिन बाद 23-जनवरी 1980 को हुआ था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रणबीर व आलिया की इस महीने शादी होगी।