'गंगूबाई काठियावाड़ी' के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने कहा है कि बेशक अभिनेत्री आलिया भट्ट हाई सोसायटी से ताल्लुक रखती हैं लेकिन वह बहुत जल्द 'गंगूबाई' बन गईं। उन्होंने कहा कि आलिया शहरी, उच्च वर्ग की जीवन शैली से आती हैं और उनके उस दुनिया (प्रॉस्टिट्यूशन) में जाने के लिए उनकी आवाज़, बात करने के तरीके पर काम किया गया।