आलिया-रणबीर की शादी 14 अप्रैल को हो रही है, 20 अप्रैल को तो बिल्कुल नहीं हो रही: रॉबिन भट्ट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर आलिया के अंकल रॉबिन भट्ट ने कहा है, "जहां तक मुझे पता है...शादी 14 अप्रैल को हो रही है, जैसा कि तय हुआ था। 20 अप्रैल को तो बिल्कुल नहीं हो रही।" उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आता...कि शादी चुपचाप क्यों हो रही है। यह रणबीर और आलिया का फैसला था।"