आलिया-रणबीर की शादी सबसे अच्छी थी, खाने के मामले में उन्होंने बहुत पैसे बचाए: रणवीर सिंह

ऐक्टर रणवीर सिंह ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स-2022 को होस्ट करते हुए कहा कि उनके लिए आलिया भट्ट व रणबीर कपूर की शादी सबसे अच्छी थी। उन्होंने कहा, "यह छोटी, करीबियों की मौजूदगी में और आरामदायक थी...खाने के मामले में उन्होंने बहुत पैसे बचाए...मेरे सिंधी पिता भी उनकी शादी से खुश हैं।" आलिया-रणबीर ने अप्रैल में अपने घर में शादी की थी।