आशुतोष गोवारिकर नियुक्त हुए IFFI अंतरराष्ट्रीय जूरी के अध्यक्ष

फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2024 (आईएफएफआई) के अंतरराष्ट्रीय जूरी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। आशुतोष ने कहा, "मैं इसका हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा कि सिनेमा का विकास देखने के लिए फिल्म महोत्सव से बेहतर कोई जगह नहीं है। महोत्सव 20-28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा।