अभिनेता बॉबी देओल स्टारर वेब शो 'आश्रम 4' की शूटिंग सुरक्षा कारणों से रोक दी गई है। राजस्थान के जयपुर में फैन्स की भारी भीड़ के चलते शो की शूटिंग बाधित हो रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर प्रकाश झा ने अब अगले 20 दिनों की शूटिंग आमेर के नियंत्रित इलाके में शिफ्ट करने का फैसला किया है।