अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताया है कि दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन के बाद उनकी बहन व गायिका आशा भोसले टूट चुकी हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोगों को झटका लगा है। बकौल ऐक्ट्रेस, "मृत्यु जितना कठिन सत्य या तथ्य है...हमने वास्तव में महसूस किया था कि उन्हें कुछ नहीं होगा और वह हमेशा हमारे साथ रहेंगी।"