inshorts

लता मंगेशकर के निधन के बाद आशा भोसले ने शेयर की उनके साथ बचपन की तस्वीर

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन के बाद उनकी बहन और गायिका आशा भोसले ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "बचपन के दिन भी क्या दिन थे। दीदी और मैं।" जनवरी में कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद से अस्पताल में भर्ती रहीं 92-वर्षीय लता मंगेशकर का रविवार को देहांत हुआ था।