गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को मुंबई में गायिका आशा भोसले से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आशा भोसले ने फिल्म 'हम दोनों' का गाना 'अभी न जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं' गाया जिसका वीडियो सामने आया है। आशा भोसले की पोती ज़नाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर शाह के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं।