जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार की घोषणा पर कहा है, "अफगानिस्तान अलग देश है...जो वहां पर आए हैं उन्हें अब मुल्क को संभालना है।" उन्होंने कहा, "उम्मीद करूंगा कि वे (तालिबान) इस्लामी उसूल पर अच्छी हुकूमत चलाएंगे।" उन्होंने कहा कि तालिबान को हर देश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करने का प्रयास करना चाहिए।