भोपाल (एमपी) में रविवार को वेब सीरीज़ ‘आश्रम’ के सेट पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने निर्देशक प्रकाश झा के साथ बदसलूकी की और उनके चेहरे पर स्याही फेंकी। एनडीटीवी के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने शो का नाम बदलने की मांग करते हुए कहा कि यह शो हिंदुत्व को बदनाम करता है। कार्यकर्ताओं ने सेट पर कथित तौर पर तोड़फोड़ भी की।