inshorts

आसानी से आज़ाद को बेनकाब किया जा सकता है लेकिन हम अपना स्तर क्यों गिराएं: कांग्रेस

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने कहा है, "गुलाम नबी आज़ाद वर्षों तक जिस पार्टी में रहे...जहां उन्हें सब मिला...उन्हें उसी पार्टी को बदनाम करने का काम सौंपा गया है।" बकौल जयराम, "आखिर...क्यों हर मिनट वह अपने विश्वासघात को सही ठहरा रहे हैं?...उन्हें आसानी से बेनकाब किया जा सकता है...लेकिन हम अपना स्तर क्यों गिराएं?"