inshorts

आज़ाद ने ऐसे समय में साथ छोड़ा जब हम महंगाई व बेरोज़गारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं: कांग्रेस

कांग्रेस ने गुलाम नबी आज़ाद के पार्टी छोड़ने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि यह अत्यंत दुख की बात है कि उन्होंने ऐसे समय में कांग्रेस का साथ छोड़ने का फैसला किया जब पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी महंगाई, बेरोज़गारी व ध्रुवीकरण के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।